कोई घोटाला नहीं हुआ, गुमराह कर रही ED और CBI, पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर भड़के सीएम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली :  शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस मामले में जेल में बंद हैं। वहीं अब CBI ने आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में तलब कर लिया है। 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर अब दिल्ली के सीएम ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि वो निश्चित समय पर पूछताछ में जरूर शामिल होंगे।

आप नेताओं पर बनाया जा रहा दबाव: केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोई घोटाला नहीं हुआ है। मनीष सिसोदिया को फंसाने के लिए ईडी, कई लोगों को आम आदमी पार्टी के नेताओं का नाम लेने का दबाव बना रही है। केजरीवाल ने एक गवाह का नाम लेते हुए कहा कि उसने अपने वकीलों को बताया है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं का नाम लेने का दबाव बनाने के लिए उस पर टॉर्चर किया गया।

मोबाइल फोन और सिम कार्ड की थ्योरी बेबुनियाद : केजरीवाल

 अपनी पीसी में केजरीवाल ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर इस मामले की जांच की तो केंद्रीय एजेंसिया मनीष सिसोदिया को लेकर कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड की थ्योरी बता रही हैं, वो भी बेबुनियाद है। ED और CBI ने कहा की मनीष सिसोदिया ने अपने 14 मोबाइल फोन तोड़ दिए नष्ट कर दिए। लेकिन 5 फोन ईडी के पास है और बाकी 9 फोन इस्तेमाल हो रहे है और ED-CBI जानती है की फोन चल रहे है।

नाम लेने से कोई नहीं हो जाता आरोपी

केजरीवाल ने कहा, ‘सिर्फ नाम लेने से कोई दोषी नहीं हो जाता है। अगर मैं ये कहूं कि मैंने 17 सितंबर को मोदी को 1000 करोड़ रुपए दिए, अब करो गिरफ्तार मोदी को क्या बिना सबूत के कर सकते हो मोदी को। आखिर इस देश में मोदी जी क्या करना चाहते हैं उन्हें ये बताना चाहिए ये एक बहुत बड़ी साजिश है, आम आदमी पार्टी के किए जा रहे अच्छे कामों को रोकने के लिए। इसमें केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली जा रही है।’

अबतक हो चुकी है 400 से ज्यादा रेड

 केजरीवाल ने कहा, ‘इस मामले में अबतक 400 से ज्यादा रेड हो चुकी है। शराब घोटाले में रिश्वत लेने का आरोप लगाया जा रहा है। आज तक एक भी रुपया किसी भी नेता के यहां नहीं मिला। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि किसी ने कोई भी पैसा नहीं लिया। शराब पॉलिसी ट्रांसपैरेंट थी, उसमें कोई भी घोटाला नहीं हुआ। उससे रेवेन्यू बढ़ना था। इसलिए केंद्र ने आम आदमी पार्टी की सरकार को फंसा दिया।’

अब मुझे टारगेट किया जा रहा है : सीएम

 केजरीवाल ने कहा, पीएम मोदी का मकसद भ्रष्टाचार हटाना नहीं है बल्कि उनका टारगेट है अरविंद केजरीवाल, क्योंकि आपने नंबर 2 को गिरफ्तार कर लिया, नंबर 3 को गिरफ्तार कर लिया और अब मुझे टारगेट किया गया है।’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |