मई में भारत में लग सकता है लॉकडाउन! चरम पर होगा संक्रमण, रोजाना मिलेंगे 15000 नए मरीज

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। यहां रोजाना हजारों नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। आज भी पूरे देश में 10000 से अधिक नए मामले की पुष्टि हुई है। जबकि 20 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, एक्सपर्ट्स की मानें तो आगामी दिनों में कोरोना का भयंकर रूप देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार मई के मध्य में भारत में रोजाना 15000 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि होगी।

दरअसल आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने की है। बता दें कि प्रोफेसर मणींद्र मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर कोरोना की भविष्यवाणी करते हैं। वो पिछले तीन साल से कोरोना की सटिक भविष्यवाणी कर चुके हैं। प्रोफेसर अग्रवाल ने आजतक के साथ बातचीत में यह बात कही है। प्रोफेसर मणिंद्र ने बीते कुछ दिनों में कोरोना के बढ़ते हुए केसेज के आधार पर स्टडी की है। अपनी इसी स्टडी के आधार पर उन्होंने मई में भारत में कोरोना के कोहराम की आशंका जताई है। प्रोफेसर के अनुमान के मुताबिक इस दौरान हर रोज 50 से 60 हजार तक केसेज आ सकते हैं।

आखिर देश में कोरोना के मामलों में इतना ज्यादा उछाल आने की वजह क्या होगी? इसको लेकर भी प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने वजह बताई है। उनके मुताबिक इसके पीछे कारण है लोगों के अंदर नैचुरल इम्यूनिटी में कमी होना। असल में जब इंफेक्शन होता है तो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। लेकिन अब लोगों के शरीर में यह क्षमता पांच फीसदी कम हो चुकी है। वहीं, नया कोरोना वैरिएंट भी पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रहा है। कोरोना के केसेज में आने वाले उछाल के पीछे भी यही दो वजहें प्रमुख हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |