आंदोलनकारियों के समर्थन में आएं टेंट हाउस संचालक, हड़ताल के लिए पहले से लगा मिलेगा टेंट, जानें पूरा माजरा

मण्डला। जिले में इन दिनों हड़ताल का माहौल है । कलेक्ट्रेट परिसर हड़तालीयो का अड्डा बना है । कहीं रोजगार सहायक, ग्राम सचिव हड़ताल तो कहीं आशा सहयोगी महिला कर्मचारी हड़ताल पर है । कलेक्ट्रेट मार्ग परिसर हड़ताली कर्मचारियों के टेंट, पंडाल से अटा पड़ा है । लेकिन यहां हद कर देने वाली एक बड़ी बात है जो एक टेंट हाउस संचालक ने कर दी है । नगर के एक टेंट हाउस संचालक ने इस हड़ताली आपदा को अवसर के रूप में तलाश लिया है ।

टेंट हाउस संचालक ने यहां हड़तालियों के लिए एक ऑफर दे रखा है। यहां टेंट हाउस संचालक ने एडवांस में टेंट लगा रखे है और बाकायदा एक फ्लेक्स लगा रखा है जिसमे लिखा है कि ” हड़ताल के लिए टेंट हाउस संचालक से संपर्क करें ” शायद टेंट हाउस संचालक को समझ है कि यह चुनावी साल है । विभिन्न कर्मचारी संगठन सरकार से अपनी मांगे मनवाने हड़ताल का मार्ग अख्तियार कर सकते है इसलिए उसने हड़तालियों के लिए ऑफर दे रखा है।

हड़ताल के लिए टेंट हाउस संचालक से संपर्क करे के सवाल पर एस डी एम कहते है कि यह गलत बात है। हड़ताल या किसी विरोध – प्रदर्शन के लिए अनुमति की जरूरत होती है और यदि टेंट हाउस संचालक ने इस तरह का कोई ऑफर दे रखा है तो इसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी वहीं कलेक्ट्रेट मार्ग पर टेंट लगाकर बैठे हड़ताल कर रहे संगठन भी कहते हैं कि ओर भी लोग हड़ताल कर सकते हैं इसलिए टेंट वाले ने एडवांस में टेंट लगा रखा है । ये कितना उचित है या कितना अनुचित प्रशासन जाने लेकिन कहा जा सकता है कि ये तो हद ही है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |