CM का पोस्टर फाड़ने पर ​कुत्ते के खिलाफ शिकायत ​दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विजयवाड़ा। एक अजीबो-गरीब घटना में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी का पोस्टर फाड़ने पर एक कुत्ते के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह कुत्ता एक घर की दीवार पर लगा मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ता हुआ दिख रहा है। महिलाओं के एक समूह ने विजयवाड़ा में कुत्ते के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मुख्यमंत्री का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शिकायत दसारी उदयश्री नाम की महिला ने दर्ज कराई है जिनके बारे में बताया जा रहा है कि वह विपक्षी तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) की कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कुछ अन्य महिलाओं के साथ मिलकर कुत्ते और मुख्यमंत्री के अपमान के पीछे जो लोग हैं उन पर कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने समाचार चैनलों को बताया कि वह जगन मोहन रेड्डी का काफी सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि एक कुत्ते के इस तरह के नेता का अपमान करने से, जिनकी पार्टी ने 151 सीटों पर जीत दर्ज की है, राज्य के छह करोड़ लोगों को दु:ख पहुंचा है। साथ ही उन्होंने कहा, हमने पुलिस से कुत्ते को और हमारे प्रिय मुख्यमंत्री के अपमान के पीछे जो लोग हैं उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

वायरल वीडियो में कुत्ता जिस पोस्टर को फाड़ रहा है उस पर मुख्यमंत्री की तस्वीर है और जगनन्ना मा भविष्यातू-यानी जगन अन्ना हमारा भविष्य हैं-लिखा हुआ है। टीडीपी के कई समर्थकों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |