सपा ने इस एक्ट्रेस को बनाया गोरखपुर सीट पर मेयर का उम्मीदवार, ‘लापतागंज’ से लेकर कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम

लखनऊ। लगातार मंथन के बाद आखिरकर समाजवादी पार्टी ने मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा ही दी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के तहत महापौर की कई सीट के लिए बुधवार रात अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

सपा के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के हस्ताक्षर से जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने लखनऊ महापौर पद के लिए वंदना मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गोरखपुर से काजल निषाद, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव, झांसी से रघुवीर चौधरी, मेरठ से सीमा प्रधान, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मसरूर फातिमा और अयोध्या से आलोक पांडे को महापौर पद का सपा प्रत्याशी बनाया गया है।

गोरखपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर समाजवादी पार्टी ने भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद पर दांव खेला है। बुधवार की देर शाम पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में ही नहीं बल्कि गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक पूरे सियासी गलियारे में काजल के नाम को लेकर चर्चा गरमायी रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |