‘एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी’ देने वाला शख्स हिरासत में, शराब के नशे में किया था फोन, मच गया था हड़कंप

बिहार के अति व्यस्तम पटना एयरपोर्ट पर उस वक़्त हड़कंप मच गया जब किसी ने फोन कर एयरपोर्ट को उडाने की धमकी दे डाली। वहां मौजूद पैसेंजर्स और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लिया और फिर बम डिफ्यूजर, डॉग स्क्वायड के साथ पूरे एयरपोर्ट को कस्टडी में ले लिया। हालाँकि घंटो चले सघन जाँच पड़ताल के बाद बम प्लांट की यह धमकी पूरी तरफ से अफवाह निकली। पुलिस का दावा हैं की उन्होंने धमकी देने वाल शख्स को हिरासत में ले लिया हैं।

पटना एक एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की समस्तीपुर पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि व्यक्ति शराब के नशे में था और उसी दौरान उसने कॉल किया था। बाकि विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिस फोन से कॉल किया गया था वो रिकवर कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया में यही लग रहा कि ये हॉक्स कॉल था।

इसी तरह समस्तीपुर के एसपी ने बताया की दरभंगा और पटना एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाले सुधांशु शेखर उर्फ ​​मुकुंद को नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच में आरोपी मानसिक रोगी व शराब का आदी लग रहा है। गिरफ्तार किए जाने के बाद भी वह नशे में था

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |