भाई-बहन से लूट और युवती से दुष्कर्म की घटना निकली झूठी, मास्टरमाइंड ने इसलिए रची थी साजिश

हटा। विगत 3 अप्रैल को रजपुरा थाना क्षेत्र के जांगूपुरा की गौशाला के पास बाइक सवार भाई बहिन से लूट और बहिन के साथ दुष्कर्म की घटना झूठी निकली है। हटा SDOP वीरेंद्र बहादुर सिंह और रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने झूठी घटना का खुलासा कर दिया। पीड़िता का वकील की ही पूरी घटना का मास्टरमाइंड निकला जिसने अपनी ससुराल पक्ष के लोगों से बदला लेने के लिए यह कथित वारदात की कहानी बनाई। फिल्मी तर्ज पर रचित कहानी में कई ऐसे तथ्य सामने आए जिसका खुलासा करते पुलिस को देर नहीं लगी।

सनसनीखेज वारदात की जब पुलिस ने जांच शुरू की तो घटना में कथित पीड़ित महिला से लुटा गया मोबाइल पिछले 1 साल से बंद पाया गया। पीड़िता व फरियादीयो के घटना दिनांक को मोबाइल लोकेशन और साक्ष्य घटनास्थल पर न होने, रजपुरा थाना के मार्ग पर सीसीटीवी फुटेज में इनका मार्ग से नहीं निकलना और बीयर शराब की बोतल आदि कई साक्ष्यों के बाद पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया, तो घटना के पीछे की कहानी कुछ इस तरह सामने आई। मामले में कथित फरियादी महिला का केस में मदद कर रहे छतरपुर के गुलगंज निवासी एक अधिवक्ता नीरज कुशवाहा द्वारा अपनी ससुराल पक्ष के लोगों से बदला लेने के लिए कथित कहानी बनाई गई थी, जिसमें फरियादी द्वारा जिन लोगों पर घटना के आरोप लगाए गए वे जम्मू कश्मीर में थे।

फरियादी का अपनी ससुराल पक्ष के लोगों के साथ दहेज प्रकरण हटा न्यायालय में चल रहा है। दूसरी ओर अधिवक्ता नीरज कुशवाहा का भी अपनी पत्नी से विवाद और दहेज के केस छतरपुर में चल रहा। एक पेशी के दौरान कोर्ट में साले और पत्नी द्वारा मारपीट का बदला लेने वकील नीरज कुशवाहा ने फरियादी महिला का सहारा लिया और कहानी को वारदात का रंग देने की कोशिश की। इससे पूर्व भी वकील फरियादी महिला के साथ फतेहपुर और मगरोंन थानों में फर्जी आवेदन की कोशिश कर चुका था, उसके बाद 3 अपैरेल को यह घटना बना ली।

रजपुरा के जांगूपुरा में लूट और दुष्कर्म की कथित सनसनीखेज वारदात के बाद हटा SDOP, सहित दमोह SP ने भी घटनस्थल का दौरा कर संवेदनशील मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की,लेकिन रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने जैसे ही फरियादी महिला के कथन लेकर जांच शुरू की पुलिस के सामने हैरान कर देने वाले सच सामने आ गए और झूठी और मनगढ़ंत घटना का पर्दाफाश हो गया। अब पुलिस न्यायालय में इश्तगाशा पेस कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |