मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 20 से ज्यादा लोग घायल

खरगोन। जिले के बरूड थाना क्षेत्र के सिनखेडा के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलटने से करीब तीस मजदूर घायल हो गये। जहां से 21 घायलों को एंबुलेंस और निजी यात्री बस से जिला अस्पताल में लाया गया। जिसमे अधिकांश नाबालिग शामिल है, जबकि 4 गंभीर घायल मरीजों को इन्दौर रैफर किया गया है।

बताया जा रहा है की करीब 10 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बरूड अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। सभी मजदूर डोंगरचिचली के निवासी है। सभी मजदूर लोडिंग वाहन से बरूड इलाके में खेत में मिर्ची तोड़ने जा रहे थे। इस दौरान सिनखेड़ा के पास पिकअप लोडिंग वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायलो का उपचार जिला अस्पताल खरगोन में जारी है। बताया जा रहा है की पिकअप वाहन में करीब 50 से अधिक मजदूर बैठे थे। घायलों में अधिकांश नाबालिग शामिल है।

हादसे के दौरान वाहन पलटने से नाबालिग बच्चे घबरा गये और रोने चीखने लगे थे। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस, निजी यात्री बस और निजी वाहनो के माध्यम से घायलों को अस्पताल भेजा। अब पूरे मामले की विवेचना बरूड पुलिस कर रही है। राहत भरी खबर है यह है की कोई जनहानि नहीं हुई है, वहीं जिला अस्पताल से 4 गंभीर मरीजों को इन्दौर रेफर कर दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |