पाबंदियों का दौर शुरू! इन राज्यों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, आज से देशभर में मॉकड्रिल, क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा होता है। कई राज्यों की सरकार ने अलर्ट और सावधानी बरतने के आदेश दिए है। कोरोना का कम बैक देश के लिए खतरा साबित हो सकता है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है। कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है, तो कई प्रदेशों ने बेहद सावधान रहने की हिदायत दी है। जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया है। आज से दो दिन तक देशभर के अस्पतालों में मॉल ड्रिल की जाएगी। इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पताल शामिल होंगे।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मॉक ड्रिल का जायजा लेने के लिए खुद हरियाणा के झज्जर स्थित एम्स में मौजूद रहेंगे। 7 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्रालय की समीझा बैठक में कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने मॉक ड्रिल कराने का आग्रह किया था। मॉक ड्रिल में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति और सभी जरूरी बातों को ध्यान में रखा जाएगा। बता दें कि हरियाणा, केरल और पुडुचेरी में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

बीते 24 घंटे में नए एक्टिव केस

देश में रविवार को बीते 24 घंटे में 5,357 नए मरीज मिले हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 32,814 पहुंच गई है। हालांकि बीते शनिवार के मुकाबले नए मामले कम हैं। शनिवार को 6,155 नए मामले दर्ज किए गए थे। केरल में बीते 24 घंटों में 1801 नए मामले सामने आए हैं। वहां एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम जिलों में मामले तेजी से बढ़े हैं।

सरकारी और निजी अस्पतालों में मॉकड्रिल

कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी स्थिति से निपटने के लिए देश भर में सरकारी और निजी अस्पतालों में दो दिन मॉकड्रिल होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान और अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में तैयारियों को परखने का निर्देश दिया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |