घर में घुसकर महिला का बुरी नियत से हाथ पकड़ने वाले को 02 वर्ष की सजा, शाजापुर जिले का मामला

शाजापुर। विशेष न्या‍याधीश, अ0जा0अ0ज0जा0 अत्याचार निवारण अधिनियम शाजापुर म0प्र0 द्वारा आरोपी भगवानसिंह पिता होकमसिंह जाति राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी लसुल्डिया घाघ थाना अवन्तिपुर बडोदिया जिला शाजापुर म0प्र0 को भादवि की धारा 354 सहपठित धारा 3(2) (5-ए) अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में दोषी पाते हुये 02 वर्ष के कठिन कारावास एवं 1000 रू अर्थदण्ड तथा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(w-i) में दोषी पाते हुये 02 वर्ष के कठिन कारावास एवं 1000 रू अर्थदण्ड और भादवि की धारा 452 में 2 वर्ष के कठिन कारावास व रु. 1500 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
विशेष लोक अभियोजक कमल गोयल, एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, दिनांक 29/09/2019 को शाम करीबन 07 बजे पीडिता जब घर पर खाना बना रही थी तभी आरोपी भगवानसिंह पिता होकमसिंह उसके कमरे में जबरन घुस आया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकडकर उससे कहने लगा कि “तू मुझसे बात क्यों नहीं करती”। पीडिता द्वारा हाथ छुडाकर पिताजी को आवाज देने पर उसके पिता तथा दोनों भाई आ गये जिन्हें देखकर आरेापी भगवानसिंह बोला कि यह बात किसी को बताई तो सब को जान से खत्म‍ कर दूंगा और चला गया। पीडिता ने घटना की रिपोर्ट थाना अवन्तिपुर बडोदिया पर दर्ज करायी।
थाना अवन्तिपुर बडोदिया के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान सक्षम न्या‍यालय में प्रस्तुत किया गया । अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक कमल गोयल, एडीपीओ जिला शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को दण्डित किया ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |