बीमारी ठीक करने का दिया झांसा, बंधक बनाकर वसूल लिए डेढ करोड़ रुपए, अब तांत्रिक पहुंचा सलाखों के पीछे

नोएडा : हृदय की बीमारी से ग्रस्त एक व्यक्ति को तंत्र-मंत्र के जरिए ठीक करने का दावा कर चार लोगों ने उसे बंधक बना लिया तथा उससे डेढ़ करोड़ रुपए ऐंठ लिये। पुलिस ने इस घटना में शामिल इन चारों को गिरफ्तार कर बंधक व्यक्ति को मुक्त कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि विदेश में रह रही किरण शर्मा ने नोएडा पुलिस से शिकायत की कि एनआरआई सिटी में रहने वाले उनके पति संजय शर्मा को कुछ लोगों ने बंधक बना रखा है। उन्होंने बताया कि संजय शर्मा को पुलिस ने सकुशल मुक्त कराया और इस घटना को अंजाम देने वाले हिमांशु, मोना, फैजान तथा विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फैजान तांत्रिक है। उनके अनुसार हिमांशु, मोना और विशाल ने संजय शर्मा को अपने विश्वास में लेकर उनसे कहा कि हृदय की उनकी बीमारी को तांत्रिक अपनी तंत्र-मंत्र विद्या से ठीक कर देगा।

पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने तंत्र-मंत्र विद्या से संजय शर्मा को ठीक करने के लिए अपने यहां बुलाया तथा उन्हें बंधक बना लिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों ने उनके खाते से करीब डेढ़ करोड़ रुपए अपने खाते में अंतरित करवा लिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उस खाते पर भी रोक लगा रही है, जिस खाते में रकम अंतरित रवाई गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |