उज्जैन में कथा के दौरान अत्यंत भीड़ में भी उज्जैन पुलिस सक्रिय बुजुर्ग की मदद कर पुलिस ने कायम की मिशाल कई मोबाईल धारकों को गुम हुए मोबाईल लौटाए गए

🚔 जैसा कि विदित है कि दिनांक 04.04.2023 को पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा उज्जैन जिले में शिव महापुराण कथा का वाचन किया जा है। जिसमे दीगर जिले एवम् मध्य प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालुगण भारी संख्या में आकर कथा का आनंद ले रहे है ।
उक्त व्यवस्था को मद्देनदर रखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अभिषेक आनंद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री विनोद मीणा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन मे समस्त नगर पुलिस अधीक्षक गण/उप पुलिस अधीक्षक गण/अनुविभागीय अधिकारीगण एवम् समस्त थाना प्रभारियों एवम् कथा में लगे बल को ब्रीफ़ कर कार्यक्रम स्थल पर वीडियोग्राफी, सी.सी.टी.वी तथा ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाने,एवम् शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाने एवम् आम जन की सुरक्षा एव सहायता में प्राथमिकता देने हेतु उज्जैन पुलिस की सकारात्मक पहल हमेशा बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में आज दिनांक 07.04.23 को कथा पंडाल में एक बुजुर्ग व्यक्ति असंतुलित होकर गिर गए जो चोट आने की वजह से चलने में असमर्थ थे,इसी दौरान उनि विकास देवड़ा द्वारा अपने साथी पुलिसकर्मियों की मदद से बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी गोद में उठाकर बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया गया।
साथ ही साथ कई श्रद्धालुओं के गुम हुए अनेक मोबाइलों को बारीकी से तस्दीक करने के पश्चात कथा के दौरान ही उक्त स्थान पर मोबाईल धारको को बुलाकर उनके मोबाइल लौटाए गए।
उज्जैन पुलिस की इस कार्यशैली पर खुशी व्यक्त करते हुए लोगों द्वारा जिला पुलिस उज्जैन का आभार व्यक्त किया है।
@mppolicedeptt

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |