सभी बैंक कर्मी मानव सेवा का उद्देश्य रखते हुए कार्य में सहभागी बने, जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठकके कलेक्टर ने कहा
शाजापुर
—–
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में आज विशेष जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, एलडीएम श्री ललित कुमार आचार्य सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में वित्त मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर जन सुरक्षा अभियान के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के लिए 30 जून तक चलाए जा रहे अभियान पर चर्चा हुई। इसी तरह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत बैंक खाते खोलने तथा बैंक खातों को डीबीटी इनेबल्ड करने पर चर्चा हुई। कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि 12 अप्रैल को जिले के शुजालपुर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहेगी। इन महिलाओं का बैंक खाते खोलने, ईकेवायसी कराने एवं डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाता करने के लिए स्टॉल लगाए जायेंगे। सभी बैंकर्स अपने बैंक मित्रों को इस कार्य के लिए लगाएं। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से कहा कि राज्य शासन द्वारा अति महत्वकांशी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा। अत: सभी बैंक कर्मी मानव सेवा का उद्देश्य रखते हुए कार्य में सहभागी बने।

#collectorshajapur