लोकतंत्र के लिए त्रुटि रहित मतदाता सूची होना आवश्यक है – कलेक्टर श्री कन्याल ने कलेक्ट्रेट में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में कहा

शाजापुर,,
लोकतंत्र के लिए त्रुटि रहित मतदाता सूची होना आवश्यक है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए समय-समय पर निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाता है। सभी दलों के प्रतिनिधि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान छूटे हुए पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं स्थायी रूप से बाहर चले जाने वाले तथा फौत हुए लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने में सहयोग करें। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज नगरीय निकायों एवं पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के लिए आयोजित हुई स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में कही। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों एवं पंचायत निर्वाचन के लिए आज फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहीत स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन किया गया है।
कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि ऐसे लोग जो मतदाता की पात्रता रखते हैं और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, ऐसे लोगों को ढूंढकर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाना है। अत: सभी राजनीतिक दल अपने प्रतिनिधियों को ऐसे पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में जोड़ने में प्राधिकृत अधिकारी को सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही प्रारूप मतदाता सूची के विरूद्ध दावे आपत्ति प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकायों के लिए वार्डवार प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है। दावे आपत्तियां प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक प्राप्त की जायेगी। दावे-आपत्तियों का निराकरण 25 अप्रैल को होगा। इसके उपरांत 15 मई को फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |