KL Rahul के खराब प्रदर्शन पर बोले सुनील शेट्टी, कहा- बल्ला ही बोले तो बेहतर

नई दिल्ली।  आईपीएल 2023 में केएल राहुल का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने 4 वर्षों तक केएल राहुल को डेट करने के बाद इस वर्ष शादी कर ली है। कई बार सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल का समर्थन करते नजर आए हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपने बेटे अहान और केएल राहुल में कोई अंतर या भेदभाव नहीं करते।

सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के बुरे प्रदर्शन पर चर्चा की है

हाल ही में, सुनील शेट्टी ने अपने दामाद के क्रिकेटिंग करियर के बुरे प्रदर्शन पर चर्चा की है। सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी कहते हैं, ‘हम असफलता के बारे में चर्चा नहीं करते क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वे लड़ाकू हैं। हम उन्हें प्यार देते हैं। हम अन्य चीजों पर बातें करते हैं और असफलता से ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं।’

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ‘केएल राहुल देश के लिए खेलता है’

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ‘मैं यह केएल राहुल को नहीं सीखाता कि क्रिकेट कैसे खेलते हैं। वह देश के लिए खेलता है। वह गली क्रिकेट या किसी के लिए नहीं खेल रहा तो किसी को कोई हक नहीं है कि उसे बताएं, ऐसे खेलो या वैसे खेलो। मुझे कहना होगा तो मैं गली क्रिकेट के बारे में बात करूंगा।’

सुनील छुट्टी ने आगे कहा, ‘एक यंग लड़का बुरे दौर से गुजर रहा है’

सुनील छुट्टी ने केएल राहुल के लिए आगे कहा, ‘मुझे लगता है एक यंग लड़का बुरे दौर से गुजर रहा है और वह वापस आने का प्रयास कर रहा है। हम उसका की कड़ी मेहनत देखते हैं और बात क्या करेगा, बल्ला ही बात करेगा बाकी तो बात करके फायदा ही नहीं है। यह कोई फिल्म तो है नहीं जहां पूरी टीम को खेलना है। उसे अकेले ही खेलना है।’

सुनील शेट्टी कई फिल्मों में नजर आनेवाले है

सुनील शेट्टी फिल्म अभिनेता है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाले है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है। वहीं, केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है। वह कई मैचों में अच्छा नहीं खेल पाए है और टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |