‘नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो लगा मुझे कभी नहीं मिल सकता पद्म पुरस्कार…लेकिन मैं गलत था’: शिल्प कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बुधवार को पद्मश्री पुरस्कार ग्रहण करने वाले कर्नाटक के बीदरी शिल्प कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि मेरा यह सोचना गलत था कि भाजपा सरकार उन्हें प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार से सम्मानित नहीं करेगी। राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह के समापन के बाद प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की।

 जब मोदी ने कादरी को बधाई दी और हाथ मिलाया, तो उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘ मैं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(यूपीए) की सरकार के दौरान पद्म पुरस्कार की उम्मीद कर रहा था, लेकिन मुझे यह नहीं मिला। जब आपकी सरकार आई तो मैंने सोचा कि अब भाजपा सरकार मुझे कोई पुरस्कार नहीं देगी। लेकिन आपने मुझे गलत साबित किया। मैं आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। ’’ कादरी के अभिवादन का प्रधानमंत्री ने नमस्ते और मुस्कान के साथ जवाब दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |