राजधानी में लगातार दूसरे दिन कोरोना का विस्फोट! एक ही दिन में मिले इतने नए संक्रमित

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 509 नए मामले सामने आए। जिससे संक्रमण की दर बढ़कर 25 प्रतिशत से पार चली गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को संक्रमण से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। जबकि संक्रमण की दर 26.54 प्रतिशत रही।

विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 521 मामले सामने आए थे। यह पिछले साल 27 अगस्त के बाद एक दिन में सामने आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 26,533 है।

विभाग के मुताबिक, नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,12,064 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 1,918 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी थी। इससे पहले, दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 293 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 18.53 प्रतिशत रही थी। देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |