BJP Foundation Day : आज है भाजपा का स्थापना दिवस, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फहराया झंडा, PM मोदी कर रहे कार्यकर्ताओ को संबोधित

 नई दिल्ली। दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ भारतीय जनता पार्टी आज यानि की 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। एक समय ऐसा था कि बीजेपी का कोई नाम नहीं था और आज के समय में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की पहले जनसंघ के रूप में स्थापना हुई थी जिसके बाद संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने कठोर परिश्रम से पार्टी की स्पापना की।

देश भर में बीजेपी स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम हो रहे है। कार्यकर्ता नई शक्ति के साथ बीजेपी स्थापना दिवस मना रहे है। वहीं स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर झंडा फहराया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

जब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झंडा फहराया तो इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके अलावा ‘हर-हर मोदी-घर-घर मोदी’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे भी लगाए गए। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 6 अप्रैल का दिन बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन पार्टी का स्थापना दिवस है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करूंगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |