राजधानी के स्कूल कैंपस में नाबालिग लड़की से रेप, सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली के अशोक विहार स्थित एमसीडी स्कूल कैंपस के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि लूटपाट के दौरान लड़की से रेप किया गया। फिलहाल पुलिस ने रेप और लूट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है, उन्होंने बताया कि वे एमसीडी स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर मजदूरी का काम करते हैं। एमसीडी स्कूल में कुछ दिनों से काम बंद था, लेकिन पीड़ित परिवार वहीं कॉम्पलेक्स के अंदर रह रहा था।

लड़का जबरदस्ती घर में घुस आया

मंगलवार के दिन दंपति काम के सिलसिले में किसी और जगह गए हुए थे, घर में दो बेटियां मौजूद थीं। सुबह के साढ़े ग्यारह बजे एक लड़का जबरदस्ती घर में घुस आया और उसने वहां लूट-पाट की, फिर रसोई में रखा चाकू उठाया और छोटी बेटी के साथ रेप किया और वहां से फरार हो गया है।

बहरहाल, पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजान देने वाला पीड़ित परिवार का ही कोई जानकार है, क्योंकि घर में जबरन घुसने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल स्कूल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |