एटीएस ने रत्नागिरी से शाहरुख सैफी को पकड़ा, 3 लोगों को जिंदा जलाने का है आरोप

केरल में एक ट्रेन में आग लगाने के संदेह में एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने हिरासत में लिया है। उसे जल्द ही केरल लाया जाएगा। केरल के पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांत ने तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों को बताया कि केरल में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी), केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त प्रयासों से शाहरुख सैफी को पकड़ा गया।

कांत ने कहा, ‘‘संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। अभी वह रत्नागिरी में हैं। उसे यहां लाने की प्रक्रिया चल रही है। उसे जल्द से जल्द यहां लाया जाएगा।” उन्होंने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ के बाद ही हमले के मकसद का पता चल पाएगा। केरल से पुलिस अधिकारियों का एक दल रत्नागिरी पहुंच गया है और घटना की जांच के लिए संदिग्ध उन्हें सौंप दिया जाएगा।

हादसे में तीन लोगों की मौत
उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक यात्री पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में कुल नौ लोग झुलस गए थे और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के बाद एक महिला, पुरुष तथा एक बच्चा लापता हो गये थे जिनके शव रविवार देर रात इलाथुर रेलवे स्टेशन के नजदी रेल की पटरी पर मिले थे। माना जा रहा है कि ट्रेन में आग लगने के बाद बचने कोशिश करते हुए दोनों ट्रेन से गिर गए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |