भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम किए स्थापित – कराड़ा शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर विकास कार्यो की कराई गिनती

शाजापुर ।- दो वर्ष पूर्व विषम परिस्थितियों में प्रदेश में शिवराज सरकार की पुनः स्थापना हुई। मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही प्रदेश में कोरोना की लहर ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया था। इस विकट स्थिति में भी प्रदेश के विकास की रफ्तार कम नही हुई और गरीबो के आवास के साथ ही केद्र सरकार की मदद से निःशुल्क राशन की व्यवस्था गरीबो के लिए की। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता लोगो की सेवा में लग गए। उस समय आॅक्सीजन की कमी को देखते हुए अनेक विषम परिस्थितियां निर्मित हुई थी। वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओ का विस्तार हुआ है। प्रदेश के अस्पतालो के साथ-साथ जिले के अस्पतालो में आॅैसीजन प्लांट लगे है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किए गए है। इसमें सीएम राइज स्कूल के माध्यम से अच्छी व बेहतर शिक्षा दी जाएगी। जिले में छ विद्यालय प्रदेश सरकार ने दिए है। इसके लिए मुख्यमंत्री व स्कूल शिक्षा मंत्री धन्यवाद के पात्र है। जलापूर्ति के लिए भी हमें जल्द ही नर्मदा का जल मिलने लगेगा।
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा ने जिले के शुजालपुर में विश्राम गृह पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। वे शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष कराड़ा भाजपा सरकार की नई पारी के दो वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के साथ ही विकास कार्यो को रखा। उन्होने भाजपा व शिवराज सरकार के दो साल बेमिसाल बताते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जिले व शुजालपुर अनुभाग में दी गई सौगातो का जिक्र करते हुए विकास के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान व स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार को बधाई देते हुए इसका श्रेय दिया है। उन्होने अपनी बातो में बताया कि कोरोना काल की दोनो लहर का सामना करने में सरकार को सफल बताया। वही उन्होने जिले में स्वास्थ्य सेवाए बेहतर करने की बात की और जिला अस्पताल में 100 बेड़ बढने की बात कही वही शुजालपुर में 50 बेड़ का अलग से अस्पताल प्रारंभ करने की बात कही। इसके लिए उन्होने सड़क,शिक्षा व जल के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी । बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जाने वाले कार्यो की भी बात कही। शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो में नदी पर बनने वाले पूलो के बारे मे बताते हुए कहा कि इनके निर्माण से निश्चित ही गांवो को आपस में जोड़ने का काम मंत्री परमार के नेतृत्व में पूरा होगा। इसके साथ ही श्री कराडा ने पत्रकारो के प्रश्नो का जवाब देते हुए लोगो को हो रही परेशानी को सरकार के माध्यम से दूर करने की बात कही। इस दौरान सिटी अस्पताल में अस्पताल प्रभारी ड़ाॅ.राजेश तिवारी के इस्तीफे का मामला भी उठाया गया जिसे अधिकारियों से चर्चा कर दूर करने की बात कही। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजयसिंह बैस, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक, ,नगर महामंत्री नरेंद्र परमार,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू नेमा आदि उपस्थ्ज्ञित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |