आदर्श गौतम,,
सीधी। जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के बडेसर माध्यमिक स्कूल के टीचर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में टीचर बच्चों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. स्कूल के शिक्षक और बच्चे भी अपने इस टीचर की तारीफ करते नहीं थक रहे,आमतौर पर प्राइमरी स्कूल का ख्याल आते ही तमाम बातें जहन में आती है,लेकिन,अब मध्यप्रदेश के सीधी जिले के बड़ेसर माध्यमिक स्कूल की दशा और दिशा दोनों ही बदल रही है, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बडेसर के टीचर राजेश कुमार पांडेय का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस तस्वीर में टीचर बच्चों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं,टीचर श्री पांडेय बच्चों को खेल खेल में पढ़ाते हैं।
अनोखे तरीके से पढ़ाने वाले इन टीचर का कहना है कि अगर इच्छाशक्ति हो तो कोई कार्य मुश्किल नहीं. टीचिंग सिर्फ उनके लिए नौकरी भर नहीं है. बल्कि, ये उनका जुनून है, राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि उन्हें अच्छी सैलरी मिलती है,उन्हें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है, तो आखिर वो बच्चों को शिक्षा देने में सिर्फ कामचलाऊ तरीके से काम क्यों करें. स्कूल के बच्चे भी अपने टीचर की तारीफ करते नहीं थकते है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :