प्रधानमंत्री श्री मोदी को राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी भावभीनी विदाई भोपालमध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Apr 1, 2023 437 भोपाल : शनिवार, अप्रैल 1, 2023, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल प्रवास के बाद हेलीपेड बरकतउल्ला विश्वविद्यालय पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भावभीनी विदाई दी। “मिनिस्टर-इन-वेटिंग” नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री श्री मोदी भोपाल प्रवास के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेन्टर में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में शामिल हुए और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल-नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 437 Share