मध्यप्रदेश के 6 जिलों से 1 हजार से अधिक महिलाओं ने राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का किया भ्रमण अमृत उद्यान देख कर खुश हुईं स्व-सहायता समूह की सदस्य

भोपाल :
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह से जुड़ी प्रदेश के 6 जिलों की 1000 से अधिक महिलाओं को शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक अमृत उद्यान को देखने का अवसर मिला। इनमें अधिकांश अनुसूचित जनजातीय वर्ग की महिलाएँ शामिल थी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने उद्यान में समूह सदस्यों का अभिवादन किया।

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान को आम जनता के साथ अन्य वर्गों को दिखाये जाने की पहल की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों को यह अवसर दिया गया है। मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एम. बेलवाल ने बताया कि शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, दतिया, गुना, एवं ग्वालियर जिले से 1 हजार से अधिक समूह सदस्य महिलाओं को अमृत उद्यान देखने के लिये नई दिल्ली भेजा गया।

ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले निर्धन श्रेणी के परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोडने के लिये स्व-सहायता समूहों के माध्यम से संगठित करने का काम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा है। मिशन द्वारा प्रदेश में अब तक लगभग 4 लाख 35 हजार समूहों का गठन कर 51 लाख 47 हजार परिवारों को समूहों से जोड़ा जा चुका है। इन परिवारों को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिये मिशन द्वारा वित्तीय सहयोग, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

भ्रमण दल में शामिल शिवपुरी जिले की श्रीमती सुनीता, श्रीमती माना एवं श्रीमती गायत्री का कहना है कि अगर वे स्व-सहायता समूह की सदस्य न होती तो उन्हें यह मौका शायद इस जीवन में नहीं मिलता। ग्वालियर जिले के ग्राम पुरा बनवार विकास खएड भितरवार की भीमा आजीविका स्व-सहायता समूह सदस्य श्रीमती गुड्डी मंडेलिया का कहना है कि समूह से जुड़ कर उनकी आजीविका में सुधार होने के साथ अनेकों ऐसे अवसर मिल रहे हैं जो उन्हें आगे बढने की प्रेरणा देते हैं। समूह हमारे लिये केवल एक संस्था नहीं बल्कि विकास की सीढ़ी हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |