गंधर्वपुरी में लाडली बहना योजना के पंजीयन स्थलों, ई-केवायसी सेंटरों, मप्र ग्रामीण बैंक एवं एसबीआई (बैंक) ग्राहक सेवा केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
देवास
—
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने गंधर्वपुरी #मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना के पंजीयन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान पर पंचायत कार्यालय, पंजीयन प्रक्रिया, ई-केवायसी सेंटर, एसबीआई ग्राम सेवा केंद्र, मप्र ग्रामीण ग्राहक बैंक सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम खेरिया जागीर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही ई-केवायसी में लापहरवाही बरतने पर वीएलई पंकज चंद्रवंशी का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम कुमारिया बनवीर का भी निरीक्षण किया। ग्राम देवली में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन कार्य को देखा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिन महिलाओं के पास खाते नहीं है, उनके खाते खोले जाएं तथा उनसे सिर्फ आधार कार्ड ही लिए जाएं, पेन कार्ड नहीं लिए जाएं।


