अपने ही रिकार्ड को तोड़कर प्रेस क्लब ने फिर रचा इतिहास – इस बार 378 यूनिट को किया पार, कलेक्टर ने प्रशंसा-पत्र देकर किया सम्मानित


शाजापुर। शहीद दिवस पर रक्तदान की कलेक्टर दिनेश जैन की अपील को प्रेस क्लब ने इस वर्ष फिर सार्थक किया। जिनकी टीम ने अध्यक्ष के नेतृत्व में अपने ही रिकार्ड को तोड़कर फिर कीर्तिमान रच दिया। लगातार तीन दिनों तक प्रेस क्लब की टीम ने शहरवासियों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया और जिला अस्पताल में तीन दिनों तक रक्तदान का सिलसिला जारी रहा, जिसमें आम और खास सभी ने एक मंच पर आकर जिला प्रशासन की अपील पर रक्तदान किया।
इस वर्ष कलेक्टर दिनेश जैन ने 2500 यूनिट का लक्ष्य तय किया था। जिसके लिए 21 स्थानों पर शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में सभी के लिए खास व्यवस्थाएं की गई थी। इसमें जिला अस्पताल में भी शिविर लगाया गया था। जिसकी कमान संभाली थी प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ने जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर पिछली बार अपने द्वारा बनाए गए 187 यूनिट रक्तदान के रिकार्ड को खुद ही तोड़कर 378 यूनिट रक्तदान का नया कीर्तिमान रच दिया। इससे अधिक रक्तदान आज तक किसी के द्वारा नहीं किया गया।

रक्तदान से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं: कलेक्टर
बुधवार को रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि जीवन अनमोल है। क्योंकि हर कोई अपने परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। ऐसे में रक्तदान से हम एक अनमोल जीवन की रक्षा कर सकते हैं। इसलिए जितना हो सके समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। विशेेष अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान को लेकर आज भी कई लोगों में कई भ्रांतियां है, बल्कि रक्तदान से ही हमारे शरीर को भी संबल मिलता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा, पूर्व विधायक अरूण भीमावद, मोर्चा नगर अध्यक्ष नवीन राठौड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, आशीष नागर, एसडीएम शैली कनास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गोपाल राजपूत, प्रेस क्लब संरक्षक सुनील नाहर, संजय वर्मा, शिवपालसिंह चौहान, राजेश नागर, मनोज पुरोहित, मनोज नारेलिया, इमरान खरखरे, उपाध्यक्ष मंगल नाहर, प्रेस क्लब सचिव नीलेश वर्मा, सहसचिव गोविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र भावसार, प्रेस क्लब प्रवक्ता मनीष सोनी, प्रेस क्लब समन्वयक अजय गोस्वामी, पवन चौहान, सुमित भावसार, अजय शर्मा, विजय शर्मा, पीयूष भावसार, मोहित राठौर, शफीक खान, सुमित भावसार, गणेश गवली, महेश गवली आदि उपस्थित थे।

तीन दिनों तक चला अभियान
कलेक्टर दिनेश जैन ने 23 मार्च को जिले का नाम रक्तदान के मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल करने के लक्ष्य को लेकर जिलेवासियों से अपील की थी। इसके लिए प्रेस क्लब द्वारा 20 मार्च से ही रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रक्तदान करवाना शुरू कर दिया गया था। परिणाम स्वरूप प्रेस क्लब द्वारा 375 यूनिट रक्तदान एकत्रित कर जिला अस्पताल में जमा करवाया गया। वहीं प्रेस क्लब द्वारा कलेक्टर श्री जैन की मंशानुसार लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्थ की गई थी। इसके अलावा लोगों को प्रमाण-पत्र व पौधे भेंट कर भी प्रोत्साहित किया गया। जिसके चलते बुधवार को अभियान की शुरूआत में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान व उनकी टीम को कलेक्टर श्री जैन द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अपने ही रिकार्ड को तोड़कर नया कीतिमान रचने पर प्रेस क्ल्ब का आभार भी व्यक्त किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |