पुष्पेन्द्र एवं मकसुद 6-6 माह के लिए निर्बंधित, शाजापुर कलेक्टर की कार्रवाई

शाजापुर
—–
जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिले के कोतवाली थाना जाईहेड़ा निवासी पुष्पेन्द्र पिता दुलेसिंह उम्र 33 वर्ष एवं कोतवाली थाना मुगलपुरा निवासी मकसुद पिता फतेह अली उम्र 59 वर्ष को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 6-6 माह की कालावधि के लिए निर्बंधित किया है।

निर्बंधन आदेश जारी करते हुए जिला दण्डाधिकारी ने पुष्पेन्द्र एवं मकसुद को आदेश दिये हैं कि वह प्रत्येक 15 दिवस में एसडीएम न्यायालय/थाना प्रभारी के समक्ष अपनी उपस्थिति अनिवार्यत: देंगे तथा 6 माह की कालावधि तक प्रत्येक ऐसे अवागमन की पूर्व सूचना जिसमें वह अपने निवास, ग्राम या शहर से अन्यत्र प्रस्थान करता है एसडीएम/थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर देंगे एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 (1) (ग) किसी भी व्यक्ति के शरीर व संपत्ति को क्षति पहुंचाने के लिए प्रयुक्त होने वाले किसी पदार्थ/शस्त्र को कब्जे में नहीं रखेंगे, उपयोग में नहीं लायेंगे। साथ ही आदेशित किया गया है कि वे आम नागरिक की तरह शांति एवं सदाचार बनाए रखेंगे।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |