Agar Malwa नगरीय निकायों में प्रतिमाह यातायात नियमों के पालन करने की दिलाएं शपथ – कलेक्टर श्री वानखेड़े कृषि मंडी में आने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉली पर रिफेल्क्टर लगवाएं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

आगर-मालवा, 27 मार्च/जिले के सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, इसके लिए प्रतिमाह जिले के सभी नगरीय निकायों में सार्वजनिक रूप से शपथ समारोह आयोजित कर लोगों को शपथ दिलाई जाए, यह निर्देश कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने सोमवार को कलेक्टर कक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट लगाने, नशा कर वाहन नहीं चलाने हेतु जागरूकता लाई जाए, यातायात नियमों को अनदेखा करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री वानखेड़े ने यातायात थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि कृषि उपज मंडियों में आने वाले ट्रेक्टर-ट्रालियों पर रेडियम रिफलेक्टर लगवाए जाए, जिससे की रात्रि के समय ऐसे वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएं न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं अंधे मोड पर यातायात संकेतक एवं रेलिंग लगवाई जाए। साथ ही जहां रोड़ समाप्त हो रहा है, निर्माण कार्य प्रचलित है वह संकेतक बोर्ड लगवाएं। उन्होंने आरटीओ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से वाहन चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जाए। बैठक में बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर से अतिक्रमण हटवाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, एडिशनल एसपी एनएस सिसौदिया, आरटीओ जया वसावा, जिला शिक्षा अधिकारी अभिलाष चतुर्वेदी, एनएस के आलोक पाटीदार, यातायात थाना प्रभारी जगदीश यादव व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#mohdept
#CommissionerUJN

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |