शाजापुर
—-
#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के बैंक खाते डीबीटी इनेबल्ड करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने बताया कि इस तारतम्य में आदर्श कालोनी शाजापुर में नगरपालिका व महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के दस्तावेज पूर्ण करवाने के लिए शिविर आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना- 2023 की विस्तार से जानकारी देते हुए बैंक अकाउंट डीबीटी इनेबल्ड करवाने की समझाइश दी गई। शिविर में श्रीमती सीमा शर्मा, श्री मनोज गिरजे, सुश्री प्रियंका मालवीय तथा परियोजना अधिकारी श्री पंकज दवे व वार्ड की महिलाएं उपस्थित थी।
इसी तरह ग्राम बेरछा में जिला समन्वयक श्री राजकुमार सिंदल, ब्लॉक समन्वयक श्री राजेंद्र कारपेंटर, श्री गोविंद विश्वकर्मा, श्री संजय परमार द्वारा समग्र ईकेवाईसी करवाई गई तथा लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी गई।

शुजालपुर सिटी के वार्ड 01 में भी महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी गई तथा बैंक खातों की ईकेवायसी, करवाने, तथा समग्र आईडी में आधार एवं मोबाइल नंबर अपडेट करानें की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक मनीषा दवे भी उपस्थित थी।

#LadliBehnaYojanaMP
#JansamparkMP #jansamparkshajapur #eKYC
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh