कालापीपल पुलिस ने तस्करों से मादक पदार्थ जब्त किया थाना प्रभारी ने की प्रेसवार्ता देखे खबर

कालापीपल
थाना प्रभारी रवि भंडारी ने एसपी जगदीश डाबर के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही की है उन्होंने
पुलिस ने डोडा चुरा तस्करी करने वाले दो आरोपियों से 10 किलो 780 ग्राम अफीम डोडा चुरा कीमती करीबन 60000 रूपये (साठ हजार रूपये) का बरामद किया ।
जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्रीमान जगदीश डावर द्वारा लगातार क्षैत्र में सक्रिय अवैध मादक पदार्थ के धंधे करने वाले अपराधियों पर कडी कार्रवाही के निर्देश दिये जा रहे थे, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान टी0 एस0 बघेल ,श्रीमान एसडीओपी महोदय शुजालपुर श्री दयाराम माले के निर्देशन में थाना क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ के धंधे करने वाले अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं कार्यवाही हेतु कालापीपल थाना प्रभारी रवि भण्डारी के नेत्त्व में टीम का गठन किया गया।
👇थाना प्रभारी भंडारी ने क्या कहा वीडियो देखें,👇


थाना कालापीपल पुलिस को दिनांक 22.03.2023 को मुखवीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति पंच मुखी चैराह पर एक बैग में अफीम डोडा चुरा लिये खडा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर कालापीपल पुलिस द्वारा पंचमुखी चैराहा पर पहुच कर देखा। दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे खडे हुये दिखे जो पुलिस को देखकर हड़वड़ा कर भागने लगे। जिसे फोर्स व पंचान की मदद से पकड़ा। जिसके नाम पता पुछते एक ने अपना नाम किसनलाल पिता देवीलाल तंवर राजपूत निवासी ग्राम खोली तहसील बकानी थाना रडलई जिला झालावाड राजस्थान व दूसरे ने अपना नाम कमलेश पिता रामनारायण तवंर राजपूत निवासी ग्राम गिरधरपुरा तहसील बकानी थाना रटलई जिला झालावाड राजस्थान के होना बताया जिससे प्राप्त मुखवीर सूचना के संबध मे पुछताछ की गयी व आधिपत्य वाले बैग की तलाशी ली गयी जिसमे अवैध रूप से मादक पदार्थ अफीम का डोडा चुरा होना पाया गया । उक्त डोडा चुरा का वजन करते 10 किलो 780 ग्राम निकला जो कीमती करीबन 60000 हजार रूपये के जप्त किये गये ।

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी थाना कालापीपल रवि भण्डारी ,उप निरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे , प्र0आर शिवराज पटेल , प्र0आर विवेक गोस्वामी , प्रआर विनोद पटेल आरक्षक वेदप्रकाश परमार , आरक्षक नयन यादव ,आरक्षक करण वर्मा, आरक्षक प्रंशात भदौरिया आरक्षक संजय जावरिया आरक्षक सुमित पटेल की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |