दिव्यांग जनों ने भी रक्तदान कर अपनी कर्त्तव्य का निर्वहन किया

शाजापुर
—–
शाजापुर निवासी एक हाथ से 90 प्रतिशत दिव्यांग श्री मनोज जायसवाल पिता श्री बाबूलाल जायसवाल ने भी आज अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए रक्तदान किया। इसी तरह शुजालपुर के जेएनएस महाविद्यालय में आयोजित हुए रक्तदान शिविर में शुजालपुर के निवासी नैत्रहीन दिव्यांग श्री दिनेश परमार ने भी रक्तदान किया।

शाजापुर निवासी श्री मनोज जायसवाल मोबाइल की दुकान चलाते हैं। इसी तरह श्री दिनेश परमार भी दोनों नैत्रों से दिव्यांग है, वह भी संकट ग्रस्त मरीजों की जान बचाने में अपना योगदान देने के लिए आगे अए और शिविर में सर्वप्रथम रक्तदान किया। नैत्रहीन दिव्यांग द्वारा किये गये रक्तदान को सभी ने प्रेरणादायक बताया और उसके साथ सैल्फी भी खिंचवाई। कलेक्टर श्री दिनेश जैन के आव्हान पर दिव्यांगजनों भी अपनी जिम्मेदारी और कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए रक्तदान किया। रक्तदान करते हुए दिव्यांगजनों ने कहा कि जब सामान्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है तो हम दिव्यांग भी रक्तदान क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने समस्त दिव्यांगजनों से भी अनुरोध किया कि क्षमता अनुरूप रक्तदान जरूर करें।
#blooddonation #camp #JansamparkMP #jansamparkshajapur Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |