कलेक्टर ने किया डंगीचा में लगे राजस्व शिविर का निरीक्षण

शाजापुर 17 मार्च 2022/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज राजस्व अभियान के तहत मो. बड़ोदिया तहसील के ग्राम डंगीचा में लगे राजस्व शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से उनकी राजस्व संबंधी शिकायतों के बारे जानकारी ली। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री अजय अहिरवार भी मौजूद थे।

ग्रामी डंगीचा में लगे शिविर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि ग्रामीणों की राजस्व से संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए राजस्व अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणजन अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, भूमि बंधक से मुक्त कराने आदि के लिए आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणजन बेटियों को भी जमीन में बराबर का हिस्सा दें। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत ऐसे परिवार जिनके यहां सदस्यों की संख्या ज्यादा है और रहने के लिए कम स्थान है, ऐसे परिवारों को इस योजना के तहत लगभग 600 वर्गफीट का भूमि का पट्टा दिया जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिए पटवारी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। कलेक्टर ने बताया कि आवासीय की भूमि का अधिकार पत्र देने के लिए ड्रोन के माध्यम से ग्रामों के नक्शे बनाए गए हैं। इन नक्शों का वेरिफिकेशन करने के बाद आवासीय भूमि स्वामी को भू अधिकार पत्र दिया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ग्राम के दिव्यांग ईश्वर-सिद्धनाथ तथा पूजा-सिद्धनाथ को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिये। ग्राम की भंवरीबाई पति कालू की मृत्यु होने से उसके अधिकार की भूमि पर फौती नामांतरण करने के निर्देश पटवारी को दिये। कलेक्टर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पोस्टमैन के माध्यम से हितग्राहियों को पेंशन वितरित की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि अब 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रिकाशन डोज लगाया जा रहा है। सभी पात्र ग्रामीणजन प्रिकाशन डोज लगवाएं। साथ ही 12 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चो का भी टीकाकरण किया जाना है। सभी पालक अपने बच्चों को टीका लगवाएं।

इसके पूर्व कलेक्टर ने निर्माणाधीन पुलिया के रूके हुए कार्य को देखा। ग्रामीणों ने बताया कि 2 माह से कार्य बंद है और अवागमन में दिक्कत आ रही है। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार श्री अहिरवार को निर्देश दिये कि वे ठेकेदार को बुलवाकर पुलिया के लिए अप्रोच सड़क बनवाएं। साथ ही कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में बने पेयजल यूनिट का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि के समय यहां आवारा लोग आते हैं, उनके द्वारा पेयजल यूनिट को नुकसान पहुंचाया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |