कार्य नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें- कलेक्टर श्री जैन ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये

शाजापुर
—-
—
कार्यस्थल से अनुपस्थित रहकर कार्य नहीं करने वालों के विरूद्ध सक्षम अधिकारी अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिस भी विभाग की शिकायत 80 प्रतिशत से ज्यादा लंबित रहेगी, उनके विरूद्ध कार्रवाई होगी। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि विभागीय कार्यों को छोड़कर अवकाश पर जाने तथा लंबे समय से हड़ताल पर रहने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित होने से ऐसे लोगों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करें। इस मौके पर कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र विकास योजना, छात्रावासों की मरम्मत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य की दुकानों को ग्राम पंचायत स्तर पर खोलने, जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा दिव्यांग बच्चों के टीएलएम किट प्रदाय, नशामुक्ति केन्द्र के संचालन, रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम भण्डारण, उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए प्राथमिक सुविधाओं की व्यवस्थाएं करने तथा 23 मार्च को आयोजित होने वाले यूथ महा पंचायत की तैयारी संबंधी पत्रों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की।

इस मौके पर कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों की नियमित जाँच करवाएं। कार्यकर्ता बच्‍चों की बीमारियों के संबंध में पहले से जानकारी रखें और स्वास्थ्य विभाग को समय पर सूचित करें। जिन बच्चों में बोलने एवं सुनने की क्षमता का विकास नहीं हुआ है, ऐसे बच्चों के उपचार के लिए समय रहते स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम भण्डारण के संबंध में कलेक्टर ने सीईओ सीसीबी एवं मार्कफेड मैनेजर को निर्देश दिये कि वे किसानों को अभी से अग्रिम भण्डारण के लिए उर्वरक उपलब्ध कराएं। वर्तमान में उर्वरकों की कमी नहीं है, किन्तु सीजन के आते ही एक साथ उर्वरकों की मांग आ जाती है, जिससे अव्यवस्थाएं फैलती है। अव्यवस्थाओं से बचने के लिए अभी से किसानों को उर्वरक प्रदान करें।

21 मार्च को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें, इसकी तैयारी करें। 23 मार्च को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हो रहे प्रदेश स्तरीय यूथ महापंचायत के समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए नोडल महाविद्यालय प्राचार्य व्यवस्था करें तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को बुलवाएं।
#TL #JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |