शुजालपुर में हड़ताल पर डॉक्टर्स, जमकर नारेबाजी, पुलिस भी रही मौजूद देखे वीडियो, 1 बजे हड़ताल समाप्त

शुजालपुर सिटी के सरकारी अस्पताल में आज शनिवार सुबह 10:30 बजे से नर्सिंग स्टाफ के साथ ही चिकित्सकों ने एक साथ काम बंद कर दिया है। इमरजेंसी चिकित्सा के अलावा सभी काम ठप हो गया है। 3 दिन पहले मरीज के परिजनों द्वारा नर्सिंग स्टाफ के साथ की गई अभद्रता के मामले में पुलिस द्वारा शिकायत में लिखने से नाराज होकर स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल कर रहे हैं।


सिटी सिविल अस्पताल में उज्जैन की जच्चा अजमा बी पति शोएब खान को परिजन रोशनी पति रफीक खां ने प्रसव के लिए 14 मार्च को शुजालपुर सिटी सिविल अस्पताल भर्ती कराया था। 15 मार्च को सुबह 9:40 बजे प्रसूता अजमा बी के परिजन रोशनी पति रफीक ने वार्ड में ड्यूटी कर रहे सभी नर्सिंग स्टाफ को गालियां देते हुए अभद्र व्यवहार किया था। इसकी शिकायत करने के लिए नर्सिंग स्टाफ के साथ ही चिकित्सक 17 मार्च शुक्रवार को पुलिस थाना में पहुंचे थे,

लेकिन 1 घंटे तक इंतजार कराने के बाद पुलिसकर्मियों ने चिकित्सा कर्मियों की एफ आई आर लिखने से इंकार कर दिया था। इसी से नाराज होकर स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी थी जो आज सुबह शनिवार से शुरू हुई है। नर्सिंग स्टाफ की हेलन मनीषा मसीह, रूबी चौधरी, नीतू यादव, शिवानी देशमुख, करीना परिहार, मीरा अटल, शांता व किरण राठौड़ के साथ अस्पताल के सभी चिकित्सक भी काम बंद कर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि सिटी सिविल अस्पताल में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है तथा थाने से 100 मीटर की दूरी होने के बाद भी यहां स्थाई पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई जाती। चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ ने सिटी सिविल अस्पताल में स्थाई पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने तथा अभद्रता करने वाले परिजनों पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। बातचीत करने के लिए एसडीओपी डी आर माले, तहसीलदार राकेश खजूरिया भी अस्पताल पहुंचे है।

👇👇
अपडेट के अनुसार दोपहर एक बजे FIR की मांग पूरी होने पर हड़ताल समाप्त कर दी गई

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |