चोरो को पकड़ने में शाजापुर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

शाजापुर कोतवाली पुलिस को चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है नवागत थाना प्रभारी संतोष कुमार वाघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री जगदीश डाबर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी एस बघेल, श्रीमान एसडीओपी महोदय के नेतृत्व में जिले में हो रही चौरीयों पर लगाम लगाने हेतु चोरो को पकड़ने एवं चोरी के अपराधो को रोकने हेतु मुहिम हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था।

वारिष्ठ अधिकारियी से प्राप्त निर्देशों के पालन में नवागत थाना प्रभारी श्री संतोष कुमार वाघेला थाना कोतवाली जिला शाजापुर के द्वारा थाना कोतवाली स्टॉफ को थाना क्षेत्र में हुई विभन्न चौरी तो ट्रेस करने के लिए अपना मुखबीर तंत्र सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया था। इसी क्रम में दिनांक 15/03/2023 को जरिये मुखविर सुचना प्राप्त हुई कि तीन दीन पहले महुपुरा में हुए 3 क्वीटल 40 किलो किमती 21,000/- रुपये के सरियो के चोरी का संदेही चोर मुन्ना उर्फ इंजमाम पिता रफीक बेग निवासी पटेलवाडी अभी महुपुरा मे घुम रहा है। संदेही मुन्ना उर्फ इंजमाम पिता रफीक बेग को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला थाना कोतवाली के द्वारा पुलिस टीम जिसमें प्र.आर. 361 राकेश किरार, आर. शैलेन्द्र गुर्जर तथा आर. शैलेन्द्र शर्मा को तैयार किया गया । उक्त पुलिस टीम द्वारा संदेही मुन्ना उर्फ इंजमाम पिता रफीक बेग को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछातछ करने पर दिनांक 13.03.2023 की रात्रि में अपने साथी महफुज पिता मजहर खॉ निवासी तेलीवाड़ा महुपुरा के साथ मिल कर चोरी करना बताया तथा चोरी किए सरियो को भैय्यु भाई उर्फ शाबीर खान को बैचना बताया । संदेही मुन्ना उर्फ इंजमाम पिता रफीक बेग की निशानदेही पर सबसे पहले अन्य आरोपी महफुज पिता मजहर खॉ निवासी तेलीवाडा महुपुरा शाजापुर को पुलिस अभिरक्षा में लिया जिसके बाद दोनों आरोपी मुन्ना उर्फ इंजमाम पिता रफीक बेग और महफुज पिता मजहर खाँ की निशानदेही पर चोरी किए गए 3 क्वींटल 40 किलो के सरियो और चोरी का माल ठीकाने लगने में उपयोग में लाए हाथ ठेले कुल किमती 22,000/- रुपये को चोरी का माल खरीदने वाले भैय्यु भाई उर्फ शाबीर खान के महुपुरा स्थित घर के पास के जप्त किया गया । उक्त दोनो आरोपीगण मुन्ना उर्फ इंजमाम पिता रफीक बेग निवासी पटेलवाडी शाजापुर और महफुज पिता मजहर खॉ निवासी तेलीवाडा शाजापुर को बाद पुछताछ के माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया जावेगा । अन्य आरोपी भैय्यु भाई उर्फ शाबीर खान निवासी महुपुरा अभी फरार है ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डाबर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी एस बघेल, श्रीमान एसडीओपी महोदय दीपा डोडवे के नेतृत्व में चोरी के अपराध रोकने की मुहिम मे उक्त सरिया चोरो का पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार वाघेला उनि सुरेन्द्र मेहता, प्र.आर. 361 राकेश किरार, आर. शैलेन्द्र गुर्जर तथा आर. शैलेन्द्र शर्मा की उल्लेखनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |