मक्सी जनसहयोग से रक्तदान में एक बार फिर रचेगा इतिहास, नगरपरिषद में हुई बैठक, रणनीति बनाई, वक्ताओं में रखी अपनी बात

शहज़ाद खान,, मक्सी नगर परिषद एक बार फिर रक्तदान के क्षेत्र में इतिहास रचने की तैयारी में है इसको लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नगर परिषद मक्सी के सभाकक्ष में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह पटेल उर्फ कालू पटेल के आतिथ्य ओर सीएमओ अशफाक खान की अध्यक्षता में हुआ इस बैठक में आगामी 21 मार्च को शहीद दिवस पर होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर रूपरेखा बनाई गई।


बैठक को मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह उर्फ कालू पटेल मक्सी नगर परिषद सीएमओ अशफाक खान सहित मौजूद नागरिकों ने और जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। सभी भक्तों ने जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित किए गए जिसमें मक्सी को 300 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य दिया गया है से अधिक रक्तदान करने की अपील की। सभी वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व रक्तदान के लाभ और रक्तदान शिविर में सहयोग को लेकर अपनी अपनी बात कही।

वक्ताओं ने कहा कि सभी नागरिक इस बात का संकल्प लें कि हम हमारे साथ 5 लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे अपने द्वारा किया गया रक्तदान किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है इसलिए रक्तदान जरूर करें वक्ताओं ने यह भी कहा कि रक्तदान करने से शरीर की ताजगी बनी रहती है और हार्ट अटैक का खतरा टलता है शरीर में ताजगी और स्फूर्ति बनाए रखता है

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें एक बार फिर से मक्सी में इतिहास रचना है जिस प्रकार सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर लक्ष्य से कई गुना अधिक काम करके हमने इतिहास रचा था इस बार एक ऐसा सहयोग है जिसमें हमारे द्वारा किए गए सहयोग से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है यही नर सेवा नारायण सेवा के रूप में काम आएगी इसलिए इस अभियान में बढ़-चढ़कर सभी लोग हिस्सा लें और रक्तदान करें

सीएमओ अशफाक खान ने कहा कि मक्सी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान को लेकर व्यवस्था की गई है सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वह इस अभियान में भाग ले और रक्तदान जरूर करें।
इस अवसर पर डॉ कैलाश चंद्र ओरिया रामप्रसाद पाटीदार पटवारी भगवान सिंह गुर्जर वरिष्ठ भाजपा नेता माखन सिंह पाटीदार पार्षद श्रीमती संगीता हंसराज जैन श्रीमती रुकमणी देवी माखन सिंह पाटीदार, राहुल जैन, सतीश राजोरिया,नरेंद्र जैन, संजय शर्मा,डॉ सुरेंद्र भड़ाना, राकेश चौधरी,सुरेश राव,एचडीएफसी बैंक की शाखा प्रबंधक मक्सी महाविद्यालय के प्रोफेसर तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शिक्षक आदि मौजूद रहे ।

रक्तदान कौन कर सकता है-
कोई भी 18 से 60 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति जिसका वजन 45 किलो से अधिक हो, साथ ही हीमोग्लोबीन 12 gm या उससे अधिक होना चाहिए, रक्तदान कर सकता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति सामान्यतः 3 माह के अंतराल पर अर्थात वर्ष में 4 बार रक्तदान कर सकता है।

रक्तदान कौन नहीं कर सकता है-
गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति जैसे हृदय रोग, गुर्दा रोग, कैंसर, टी.बी., मिर्गी आदि। संक्रमित बीमारी से पीडित व्यक्ति जैसे VDRL, HIV, HBsAg. HCU, Sugar Typhoid आदि से ग्रसित टेट्मार्क, मेजर सर्जरी तथा Uncontrolled Sugar रक्तचाप (high blood pressure) आदि से ग्रसित व्यक्ति।

रक्तदान से क्या लाभ है-
रक्तदाता को किसी का जीवन बचाने पर आत्मसंतोष होगा। रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। शीघ्र से पता चलता है कि रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम/नियंत्रित होती है और हृदय रोग की संभावना कम हो जाती है। यदि रक्तकोष में रक्त उपलब्ध है तो रक्तदाता को आवश्यकता होने पर स्वयं के लिए या परिवारजनों के लिए प्राथमिकता के आधार पर रक्त दिया जा सकेगा। रक्तदान में लगभग 5 मिनिट का समय लगता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |