बेहतर शिक्षा देने के लिए हमेशा संकल्पित रहता है एमआईटी संस्थान- डॉ शुक्ला के डायरेक्टर पदभार ग्रहण पर कार्यक्रम में चैयरमेन प्रवीण वशिष्ट ने कहा

उज्जैन ।
एमआईटी संस्थान बेहतर शिक्षा देने के लिए हमेशा संकल्पित रहता है वर्षों से इस संस्थान में दी गई शिक्षा के आधार पर यहां के छात्र देश में कई उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं । यहां के छात्र कई बड़े उद्योगपति बन कर सैकड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं तो कई छात्र छात्राये विदेशों में बेहतर सेवाएं देते हुए भारत का नाम कर रहे हैं । आगे भी एमआईटी संस्थान इसी प्रकार से बेहतर शिक्षा देने के लिए संकल्पित रहेगा। उक्त बातें एमआईटी संस्थान के चेयरमैन श्री प्रवीण वशिष्ठ ने नवागत डायरेक्टर डॉ शुक्ला के पदभार ग्रहण के अवसर पर कही इस दौरान वाइस चेयरमैन आदित्य वशिष्ठ भी मौजूद रहे ।

आपको बता दे कि शिक्षाविद के रूप में शासकीय स्वायत्तशासी एवं प्राइवेट शिक्षा संस्थानों में 32 वर्षों के शैक्षणिक, अकादमिक, अनुसंधान एवं प्रबंधन में अनुभव प्राप्त शिक्षाविद् डॉ. मुकेश शुक्ला ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विख्यात एमआईटी ग्रुप के संस्थान एमआईटी उज्जैन के निदेशक का पदभार ग्रहण किया।

एमआईटी ग्रुप के प्रबंधन ने डॉ. बंसोड़ ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक रूप से डॉ. शुक्ला का स्वागत किया। डॉ. शुक्ला ने 1992 में शासकीय बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में लेक्चरर के पद पर अपना करियर आरंभ किया। 1997 में वे सीनियर लेक्चरर रहे एवं 2002 में रीडर के पद पर व 2010 में प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत हुए।

अपने शासकीय सेवाकाल में 2009 से 2013 तक डॉ. शुक्ला ने डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दी। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि से सिविल इंजीनियरिंग की स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विधा में पीएचडी प्राप्त डॉ. शुक्ला ने अनेक निजी व सरकारी संस्थानों को 31 वर्षों से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में डिजाइन और परामर्श सेवाएं प्रदान की है। डॉ. शुक्ला निदेशक के रूप में वैश्विक स्तर पर उज्जैन के ऐतिहासिक शिक्षा केंद्र रूप में प्राचीन महत्व को एमआईटी ग्रुप के अंतरराष्ट्रीय स्तरीय भौतिक एवं मानव संसाधनों द्वारा पुर्नस्थापित करना चाहते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |