शाजापुर,,
तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेशिक आव्हान पर अपनी मांगो केंद्र के समान राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के एरियर्स की राशि भुगतान करने, एन0पी0एस को समाप्त कर पुरानी पेंशन की बहाली, लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने, सरकारी विभागों में भर्ती पर अघोषित प्रतिबंध हटाए जाने, संविदा नियुक्ति कर्मचारियों का नियमितीकरण, संविदा/आउटसोर्सिंग प्रथा को समाप्त कर नियमित नियुक्ति आदि करने सहित मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सातवें केंद्रीय वेतनमान अनुरुप भत्ते,गृहभाडा देने, पदोन्नति चालू करने, शिक्षकों /सभी संवगो को पदोन्नत पदनाम दिए जाने सहित अन्य 27 सूत्रीय मांगों को लेकर 14 मार्च 2023 को जिला मुख्यालय शाजापुर पर प्रदर्शन कर कलेक्टर दिनेश जैन को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन देते समय जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी वसीम खान, जिला सचिव मनीष जोशी , सुरेश नागरा,ललित कुम्भकार,राकेश पंवार,हर्ष सेंगर, सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :