23 मार्च शहीद दिवस पर जिले में 20 स्थानों पर लगाएं जायेंगे मेगा रक्तदान शिविर

शाजापुर
—–
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद दिवस पर 23 मार्च 2022 को जिले में विशाल 20 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर में जिला चिकित्सालय परिसर, बीएसएन कॉलेज एवं बोहरा समाज जमात खाना में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले में पुराना बस स्टेण्ड परिसर दुपाडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरछा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मक्सी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मो. बडोदिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोलायकलां, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अवन्तिपुर बड़ोदिया, नगर परिषद भवन अकोदिया मण्डी, ग्राम पंचायत भवन अमलावती, जेएनएस महाविद्यालय शुजालपुर, ग्राम पंचायत भवन हडलायकलां, ग्राम पंचायत भवन जामनेर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोचानेर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलावद मैना, ग्राम पंचायत भवन रोसला, ग्राम पंचायत भवन खरदौनकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने इन शिविरों के लिए प्रभारी तथा संयोजक बनाएं हैं। साथ ही इन शिविरों की व्यवस्थाओं आदि के लिए राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। रक्तदान हेतु इच्छुक व्यक्ति ऑनलाईन पोर्टल लिंक https://sjrbdc.orgfree.com/index.php पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं।

इस संबंध में गत दिवस अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने कलेक्टर सभा कक्ष में अधिकारियों एवं समाजसेवी संगठनों की बैठक लेकर अवगत कराया कि 23 मार्च को रक्तदान शिविरों में 2500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य रखा गया है। बड़े कैम्प स्थल पर 25 एवं छोटे कैम्प स्थल पर 10-15 बैड की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। प्रत्येक कैम्प स्थल के लिए महत्पूर्ण व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी गई है।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |