कलेक्टर ने चिंतामन गणेश, मंगलनाथ एवं कालभैरव मंदिर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

उज्जैन 10 मार्च। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने आज सुबह चिंतामन गणेश, मंगलनाथ एवं कालभैरव मंदिर पहुंचकर यहां पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया । सर्वप्रथम उन्होंने चिन्तामन गणेश मंदिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश एवं निर्गम के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरइएस के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि चिंतामन मंदिर परिसर में 7000 वर्गफिट में मार्बल फ्लोरिंग अन्य सुविधाओं के निर्माण कार्य जारी है जो 30 अप्रैल तक पूर्ण हो जाएंगे। कलेक्टर ने इस संबंध में मंदिर समिति के प्रशासक एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने दर्शनार्थियों के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं को विकसित करने के निदेश दिए है।

कलेक्टर ने इसके बाद मंगलनाथ एवं कालभैरव मंदिर जाकर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में यूडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे शिखर का निरीक्षण किया तथा मंदिर के सामने अवैध अतिक्रमण हो तुरंत हटाने के लिये एसडीएम को निर्देश दिये हैं। साथ ही पूजन के लिये आवश्यक शेड एवं ओटलों का निर्माण करवाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं रखरखाव अच्छा पाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने कालभैरव मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। यहां पर स्मार्ट सिटी द्वारा पार्किंग विकसित की जा रही है। कलेक्टर ने कहा है कि मंदिर के आसपास इस तरह से निर्माण किया जाये, जिससे यहां पर खुला स्थान अधिक छूटे। मंदिर आने व जाने के लिये विभिन्न संकीर्ण मार्गों को चौड़ा किया जाये। स्मार्ट सिटी द्वारा कालभैरव मंदिर के डेवलपमेंट प्लान का भी प्रदर्शन किया गया। निरीक्षण के दौरान मंगलनाथ एवं कालभैरव मंदिर पर नगर निगम आयुक्त श्री रोशन सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री आशीष पाठक, एसडीएम श्रीमती कल्याणी पाण्डे एवं चिंतामन गणेश मंदिर में तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री सुनील शर्मा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |