जिले के टोंकखुर्द एवं खातेगावं में मिलावट_से_मुक्ति_अभियान में कार्यवाही कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे

देवास
———–
दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ मे होने वाली मिलावट की रोकथाम के लिए जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा
——–
अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान एवं होली के त्यौहार के अवसर पर आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टोंकखुर्द एवं खातेगावं में कार्यवाही कर खाद्य पदार्थो के 30 नमूनें लिये गये।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा श्री माडर्न डेरी एण्ड एग्रो प्रोडक्ट टोंकखुर्द से दूध एवं श्री राजस्थान स्वीट्स एण्ड बेकरी टोंकखुर्द से मिल्क केक, मलाई बर्फी के नमूने लिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कैलाश वास्केल द्वारा माँ नर्मदा मिल्क पाईंट खातेगांव से दूध एवं श्री साँई दूध भंडार खातेगांव से दूध के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगषाला भोपाल को भेजे गयें। नमूना जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्यवाही की जायेगी।

अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि होली के त्यौहार के अवसर पर प्रषासन द्वारा मिठाई विक्रेताओं को निर्देषित किया गया कि त्यौहार के अवसर पर साफ-सफाई का विषेष ध्यान रखें। मिठाई एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ शुद्ध एवं ताजे निर्माण कर ही विक्रय करें। मिलावट से मुक्ति अभियान की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत एवं होली के त्यौहार के अवसर पर आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस के लिए जिला देवास में दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों मावा, पनीर, घी, दही एवं मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |