शाजापुर, 06 मार्च 2023/ अचल सम्पत्तियों के बाजार मूल्य से संबंधित गाईड लाईन वर्ष 2023-24 के संबंध में जिला मूल्यांकन समिति शाजापुर द्वारा गाईड लाईन दरो को कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में आज अनुमोदित किया गया है। अनुमोदित दरों की जानकारी पंजीयक कार्यालय में उपलब्ध है। अनुमोदित दरों के संबंध में यदि जन-सामान्य को किसी प्रकार का सुझाव आदि प्रस्तुत करना है तो वह 13 मार्च 2023 सायं 04:00 बजे तक संबंधित उप पंजीयक कार्यालय में उपस्थित होकर वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित की जाने वाली दरों का अवलोकन कर सकते हैं तथा सुझाव यदि कोई हो, तो प्रस्तुत कर सकते हैं।
बैठक में जिला पंजीयक श्री कोविड स्वामी, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि के रूप में श्री अभिषेक सक्सेना सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।