सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले के 244 श्रमिक परिवारो के लिए 5 करोड़ 52 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि जारी
शाजापुर
—-
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रीवा जिले के मऊगंज से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना एवं म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना अन्तर्गत 27,310 श्रमिक परिवारों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 605 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया गया। इसमें शाजापुर जिले के 244 श्रमिक परिवारों को 5करोड़ 52 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त होगा।
शाजापुर जिला मुख्यालय पर एनआईसी वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में योजना के हितग्राहियों द्वारा रीवा जिले में हुये कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, श्री आशीष नागर, श्रम पदाधिकारी श्री रामगोपाल रजक सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी व हितग्राही गण उपस्थित थे।
श्रम पदाधिकारी श्री रामगोपाल रजक ने बताया कि जिले के लिए स्वीकृत अनुग्रह सहायता राशि में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में सामान्य मृत्यु के 195 प्रकरणों में 3 करोड़ 90 लाख रुपये, दुर्घटना मृत्यु के 29 प्रकरणों में एक करोड़ 16 लाख तथा स्थायी अपंगता सहायता के एक प्रकरण में 2 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल की योजना के तहत सामान्य मृत्यु अनुग्रह सहायता योजना के 16 प्रकरणों में राशि 32 लाखरुपये तथा दुर्घटना मृत्यु अनुग्रह सहायता योजना के 3 प्रकरणों में 12 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस प्रकार कुल 244 प्रकरणों में 5 करोड़ 52 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की जाकर आज सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों को प्रदान की गई हैं।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jansamparkshajapur