जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की शाखा प्रबंधकों व पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक संपन्न,कलेक्टर ने किया संबोधित

शाजापुर
—-
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर की समस्त शाखाओं के शाखा प्रबंधकों व पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक स्थानीय टंकी चौराहे स्थित प्रधान कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर एवं प्रशासक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दिनेश जैन ने बैठक में एंजेडा अनुसार विषयो पर विस्तृत समीक्षा की गयी। अल्पावधि कृषि ऋणों की ड्यू/ओव्हर ड्यु वसूली, अकृषि ऋण गोडाऊन, आवास, वाहन, पेट्रोल पम्प, स्टोन क्रेशर आदि के बड़े बकायादारो से सख्ती से वसूली के लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिये। तहसील शाजापुर के 192 सदस्यों से राशि रूपये 2335.06 लाख, तहसील मोमन बडोदिया के 11 सदस्यों से 63.38 लाख, तहसील गुलाना के 9 सदस्यों से 152.99 लाख, तहसील शुजालपुर के 27 सदस्यों से 201.16 लाख, तहसील कालापीपल के 7 सदस्यों से 60.13 लाख एवं तहसील अवन्तिपुर बड़ोदिया के 2 सदस्यों से 3.21 लाख कुल 248 सदस्यों से 2815.93 लाख की वसूली की जाना है।

वितरित ऋणों में राजस्व अधिकारियों के सहयोग से सभी प्रकरणों में कालातीत ऋणों की वसूली कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। जिन प्रकरणों में ऋणियों की सम्पत्ति बंधक है, उनमें कुर्की जप्ती कार्यवाही करे। साथ ही उन्होंने हितलाभ वितरण, खाद बीज भंडारण वितरण निर्देशानुसार करने तथा कॉमन सर्विस सेंटर पर एप के माध्यम से कार्य करने के साथ प्रगति लाने व ट्रांजेक्शन बढा कर विभिन्न योजनाओं में ऋण राशि में वृद्वि कर संस्था का व्यवसाय बढायें जाने तथा कृषको के गेहूँ उपार्जन के पंजीयन में वृद्धि के निर्देश दियें।
उन्होंने कहा कि गेहूं, चना, उपार्जन, खाद वितरण, राशन वितरण नियमानुसार करने तथा शाखा प्रबंधकों से बैंक के अमानत लक्ष्य पूर्ति एवं कालातीत ऋण वसूली लक्ष्य पूर्ति के संबंध में जानकारीयाँ लेकर इस वर्ष के शेष रहे कालातीत ऋणी किसानों से शत प्रतिशत वसूली व अकालातीत कृषकों से अदायगी सुनिश्चित कर नए ऋण स्वीकृत किए जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता श्री ओ.पी.गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.के. दुबे, प्रबंधक श्री एन.के. गुप्ता सहित शाखा प्रबंधकगण व पर्यवेक्षकगण उपस्थित थे।

#JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |