सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता – कलेक्टर श्री जैन ने माह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, -आयोजन में बेस्ट एम्प्लाय ऑफ द मंथ के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित हुए

शाजापुर
—
सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है, सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत की आवश्यकता होती है। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज माह के प्रथम कार्य दिवस 01 मार्च 2023 को राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। इसके पूर्व कलेक्टर श्री जैन ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित भी किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, एसएलआर श्री अकलेश मालवीय, लोकसेवा प्रबंधक श्री आशय श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि सभी शासकीय सेवक मेहनत एवं लगन से अपने कार्यों का संपादन करें। कार्यालय में आने वाले आवेदकों के काम शीघ्रता एवं संतुष्टि के साथ पूरे करें। कार्यालय में समय पर आएं और तत्परता के साथ अपने कार्यों के लक्ष्य को हासिल करें। सरकार की मंशा है कि हर योजना में शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ति हो। साथ ही सभी शासकीय सेवक अपने साथियों की भी मदद करें। उन्होंने कहा कि जिस समय शासकीय सेवक कार्यालय में कार्य करता है तब वह शासकीय जिम्मेदारी का निर्वहन करता है। कार्यालय के बाद शासकीय सेवकों को सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिये। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी शासकीय सेवकों से अपने स्वास्थ्य की चिंता करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवक समय-समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएं।
——
05 शासकीय सेवकों को सम्मानित किया
——
कार्यो की समीक्षा के आधार पर माह फरवरी 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 शासकीय सेवकों जिसमें जिला जनसम्पर्क कार्यालय के भृत्य श्री घांसीराम भिलाला व अंशकालिक श्रमिक श्री सुनील मीणा, शिक्षा विभाग की सहायक ग्रेड-2 श्रीमती मीनाक्षी मण्डलोई, नगरपालिका शाजापुर के सहायक ग्रेड-3 श्री मनोज गिरजे एवं कलेक्टर कार्यालय की भृत्य श्रीमती रेखा भावसार को सम्मानित किया गया।


Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |