शाजापुर जिले में पुलिस की जिला स्तरीय रात्रि कॉम्बिंग गश्त

शाजापुर एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय, उज्जैन जौन उज्जैन एवं श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय, उज्जैन रेंज उज्जैन द्वारा जिले में कॉम्बिंग गश्त किए जाने हेतु निर्देशित किया है| इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डावर जिला शाजापुर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में दिनांक 26.02.23 की दरमियानी रात में जिला स्तारीय कॉम्बिंग गश्त की गयी । जिसमें जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारीगण एवं चौकी प्रभारीगण एवं पुलिस लाइन का समस्त अधिकारी/कर्मचारी के बल के साथ कॉम्बिंग गश्त कर कार्यवाही की गई है ।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान संपत्ति संबंधी एवं अन्य अपराधों में फरार आरोपी, स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी एवं निगरानी बदमाशों तथा जिला बदर बदमाशों की चैकिंग डेरो में दबिश आदि कार्यवाही विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गयी है ।
गश्त के दौरान वारंटीयो के निवास स्थान एवं संभावित अन्य स्थानो पर तलाश एवं दबिश दीं गयी गिरफ्तारी/स्थाई वारंटीयो को अलग अलग टीमो द्वारा गिरफ्तार किया गया । विभिन्न अपराधिक मामलों में वांछित कुल 96 वारंटीयो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है तथा कॉम्बिंग गश्त के दौरान 63 निगरानी बदमाश, 60 गुंडो की चैकिंग भी रात्रि में की गयी है । चैकिंग के दौरान कई अन्य स्थानो एवं डेरो पर भी तलाशी एवं दबिश दी गयी है । इस प्रकार जिले में लम्बे समय से फरार बदमाशो, अपराधियों की धरपकड़ करने में पुलिस ने उल्लेखनिय सफलता प्राप्त की है और यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

कॉम्बिंग गश्त ड्यूटी अति. पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल ,oa राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण व थाने के बल , पुलिस लाइन के बल के साथ कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही में शामिल रहे । उक्त अभियान में उल्लेखनिय कार्य करने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों को ईनाम देने की घोषणा की गई है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |