दिव्यांग राजेंद्र सिंह को अब दैनिक कार्यो के लिये आवागमन में परेशानी नहीं होगी

शाजापुर, 26 फरवरी 2023/ ग्राम मांगलिया के रहने वाले श्री राजेंद्र सिंह पाल पिता श्री कालू सिंह जो कि दोनों पैरों से 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग है, को अपनी दुकान पर आने-जाने में तथा जीवन के अन्य दैनिक कार्यो के लिये आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

श्री राजेंद्र सिंह पाल की गांव में किराने की छोटी सी दुकान है। दुकान के लिये मो. बड़ोदिया से किराने का सामान लाने का कार्य उसके लिये बड़ा चुनौतिपूर्ण था। उसकी सारी दिक्कत अब खत्म हो गई है। उसे गत दिनों कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने मोटोराईज्ड ट्राईसिकल प्रदान की। ट्राईसिकल मिलने से उसके दुर्गम लगने वाले कार्य सुगम हो गये है। इससे वह अत्यंत प्रसन्न है। दिव्याग राजेंद्र सिंह पूर्णत: दिव्यांग होकर वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो सकता है। उसने बताया कि वह अपनी माता जी के साथ गांव में निवास करता हैं। दिव्यांग होने के कारण वह अभी तक अविवाहित है। उसके दो भाई भी है जो अलग-अलग रहते हैं। राजेंद्र सिंह अपनी माता के साथ ग्राम मांगलिया में निवास करता हैं। उसने ट्राईसिकल मिलने पर कलेक्टर को धन्यवाद दिया है।

कलेक्टर श्री जैन ने राजेन्द्र सिंह को हेलमेट पहनाकर रवाना किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपंसचालक सामाजिक न्याय श्री अजीत श्रीवास्तव, जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, सामाजिक न्याय विभाग से श्री नरेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |