सोसाइटी साइंस से नहीं सोशल साइंस से चलती है अल्पविराम कार्यक्रम मैं शिरकत की कलेक्टर ने

शाजापुर, 24 फरवरी 2023/ विगत दिवस आनंद विभाग द्वारा आयोजित अल्पविराम परिचय कार्यशाला में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भौतिक प्रगति के साथ-साथ नागरिकों को आंतरिक आनंद की अनुभूति भी हो इसके लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा आनंद विभाग के माध्यम से निरंतर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि दूसरों की मदद से हमारे आंतरिक आनंद में बढ़ोतरी होती है और एक सकारात्मक सोच का विकास होता है। अल्पविराम कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं से जुड़ कर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक सोच का विकास कर आनंद की अनुभूति कराई जा सकती है। शासकीय सेवक यदि स्वयं आनंदित रहेंगे, तो वह दूसरों को भी आनंदित रहने का मार्ग प्रशस्त कर सकते है। इसका लोक सेवाओं के प्रभावी प्रबंधन तथा प्रदाय से भी सीधा संबंध है। अल्पविराम कार्यक्रम में राज्य आनंद संस्थान भोपाल से डॉ समीरा नईम, डॉ मंगलेश जायसवाल, कृपाली राणा, राज्य आनंद संस्थान के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर शिरीष सुमन शर्मा ने कार्यक्रम को संचालित किया कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, महिला बाल विकास विभाग, जन अभियान परिषद और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण हेतु संस्थान में पंजीकृत प्रतिभागियों ने भाग लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |