शाजापुर। दिनांक 24.02.2023 को ग्राम कैथलाय में आयोजित विकास यात्रा में शाजापुर से शामिल होने जा रहे कलेक्टर श्री दिनेश जैन तथा जिला कोषालय अधिकारी श्री जी.एल.गुवाटिया को रास्ते में ग्राम टिटोड़ीखेड़ा से गुजरते समय सड़क पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। कलेक्टर द्वारा तुरंत अपने वाहन को रूकवाया और उसके साथी श्री पवन मालवीय एवं राधेश्याम मालवीय से जानकारी ली। उनके द्वारा बताया गया कि युवक का नाम देवेन्द्र भिलाला निवासी ग्राम डंगीचा है तथा वे सभी 5-6 युवक केटरिंग के कार्य हेतु सोनकच्छ से ग्राम टिटोड़ीखेड़ा आए थे। वहां पर केटरिंग का सामान लोडिंग वाहन से खाली कर वापसी के लिए बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे, वहीं पर देवेन्द्र चक्कर खाकर गिर पड़ा।
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने अपने साथ अन्य वाहन में चल रहे जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री बीरमसिंह सोंधिया को निर्देश दिया कि देवेन्द्र को अपने वाहन से तुरन्त नजदीकी अस्पताल में ईलाज हेतु पहुंचाएं। कलेक्टर के निर्देश पर युवक के साथियों की मदद से देवेन्द्र को तत्काल सिविल हाॅस्पिटल अकोदिया पहुंचाकर एडमिट करवाया, जहां युवक की स्थिति बेहतर है। युवक के साथियों ने कलेक्टर श्री दिनेश जैन की मानवीयता एवं मदद हेतु उनका आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया ।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :