टवेरा कार में रखे पटाखे में हुआ विस्फोट, एक किशोर मौत,तीन किशोर गंभीर घायल पुलिस ने फटाका लोड करने वाले के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज

देवास। जिले के नेमावर थाना क्षेत्र में बारात निकालने के दौरान चलाने के लिए टवेरा वाहन में रखें पटाखे में अचानक विस्फोट हो गया जिसके चलते टवेरा के परखच्चे उड़ गए। साथ ही चार किशोर गंभीर घायल हो गए। वही एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरात निकालने के दौरान टवेरा गाड़ी में विस्फोट हो गया। जिससे 4 किशोर सावन पिता दीपक शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी नेमावर, शुभम पिता रामचंद्र गुर्जर उम्र 18 वर्ष, निखिल पिता दिनेश गुर्जर उम्र 15 वर्ष और लक्की पिता गोपाल गुर्जर उम्र 15 वर्ष सभी निवासी मेला रोड नेमावर गंभीर घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए हरदा रेफर किया था लेकिन सावन शर्मा की मौत हो गई। एडिशनल एसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि वाहन में फटाखा रखे होने के कारण उसमें विस्फोट हुआ था। ड्राइवर कमलेश की रिपोर्ट पर जिसमें फटाके लोड किए थे उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि इतना जोर का धमाका पहले हमने कभी नहीं देखा।बताया जा रहा है कि बारात घर से गार्डन की ओर जा रही थी तभी यह विस्फोट हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |